फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Plea made to Garhwal MP for village development.

Kotdwar News: गांव के विकास को गढ़वाल सांसद से लगाई गुहार

Tue, 21 Jul 2026 06:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 21 Jul 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
Plea made to Garhwal MP for village development.
कोटद्वार। कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे रिखणीखाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत कांडा और उसके राजस्व ग्राम तैड़िया के ग्रामीणों ने सांसद अनिल बलूनी से क्षेत्र के विकास के लिए हस्तक्षेप की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि वन कानूनों की जटिलताओं के कारण दशकों से बुनियादी विकास कार्य प्रभावित हैं जिससे स्थानीय लोगों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान बिनीता ध्यानी के नेतृत्व में ग्रामीणों की ओर से सांसद ज्ञापन भेजा गया है। कहा कि करीब 40 परिवारों वाला तैड़िया गांव ग्राम पंचायत कांडा से पांच किलोमीटर दूर स्थित है। गांव का एक हिस्सा कॉर्बेट पार्क के कोर जोन और शेष बफर जोन में होने के कारण सड़क, बिजली और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने वन क्षेत्र में कच्चे हल्के मोटर मार्ग और अंडर ग्राउंड विद्युत लाइन की स्वीकृति देने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed