{"_id":"6a50d11e1871fcd8d202f755","slug":"primary-teachers-staged-protests-at-block-headquarters-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-124957-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: प्राथमिक शिक्षकों ने ब्लॉक मुख्यालयों में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: प्राथमिक शिक्षकों ने ब्लॉक मुख्यालयों में किया प्रदर्शन
Fri, 10 Jul 2026 04:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 10 Jul 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय तदर्थ समिति के आह्वान पर शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षकों ने विभिन्न विकासखंड मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने टीईटी से मुक्ति और पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई। आगामी 17 जुलाई को जिला मुख्यालयों पर रैलियां निकालने की तैयारी की जा रही है। शुक्रवार को दुगड्डा, यमकेश्वर, द्वारीखाल, रिखणीखाल, जयहरीखाल, बीरोंखाल, एकेश्वर और पोखड़ा ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसरों में शिक्षक संघ ने प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की। उन्होंने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की भी मांग दोहराई। इसके अतिरिक्त, औपबंधिक शिक्षकों को हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर स्थायी नियुक्ति देने की मांग भी की गई। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता लागू करना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों को टीईटी से मुक्त किया जाना चाहिए। कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा के लिए पुरानी पेंशन योजना को शीघ्र बहाल करने की मांग भी उठाई गई। शिक्षकों ने कहा कि यह आंदोलन उनके सम्मान, सेवा सुरक्षा और अधिकारों से जुड़ा है। आंदोलन के अगले चरण में 17 जुलाई को प्रदेश के सभी 13 जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन और रैलियां आयोजित की जाएंगी। दुगड्डा ब्लॉक में कुलगौरव द्विवेदी, सुनील दत्त और हर्षपाल सिंह कंडारी सहित कई शिक्षक शामिल रहे। द्वारीखाल ब्लॉक में नरेंद्र सिंह चौहान, कुंती सिंह और दुर्गा काला ने प्रदर्शन में भाग लिया। जयहरीखाल में चंद्रमोहन सिंह रावत, शंकर प्रसाद ध्यानी और विपुल भंडारी मौजूद रहे। नैनीडांडा में हर्षवर्द्धन सिंह नेगी, मुकेश कुमार और अजेश कुमार ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया।
विज्ञापन