फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Rakesh changed the course of his life through yoga.

Kotdwar News: राकेश ने योग से बदली जीवन की दिशा

Sat, 20 Jun 2026 06:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 20 Jun 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Rakesh changed the course of his life through yoga.
योग केवल शरीर को स्वस्थ ही नहीं रखता बल्कि अनुशासित होना भी सिखाता
विज्ञापन

कोटद्वार। योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं बल्कि जीवन को नई दिशा देने का सशक्त साधन भी है। इसका जीवंत उदाहरण हैं जयहरीखाल ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज कांडाखाल में कार्यरत शारीरिक शिक्षक राकेश कंडवाल। जिन्होंने योग को अपने जीवन का मिशन बनाकर न केवल स्वयं को बदला बल्कि सैकड़ों बच्चों को भी स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवन की राह दिखाई।

राकेश कंडवाल बताते हैं कि उनकी योग यात्रा विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ शुरू हुई। वर्षों की मेहनत का परिणाम यह रहा कि विद्यालय के अनेक छात्र जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं तक पहुंचे। योग के माध्यम से उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश भी दिया।
विज्ञापन

बताते हैं कि जीवन में कोरोना काल एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ। इस दौरान उन्होंने पूरे परिवार को योगमय बनाने का संकल्प लिया। उनके बेटे सार्थक कंडवाल ने भी योग को अपनाया और आज राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। वर्तमान में सार्थक योगशाला की तीन शाखाओं के माध्यम से बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को योगासन, स्पोर्ट्स, फिटनेस और स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed