{"_id":"6a5cbba5a07ea3ebdc043457","slug":"replacements-fail-to-report-to-base-hospital-patients-set-to-face-inconvenience-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-125154-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बेस अस्पताल में नहीं पहुंचे प्रतिस्थानी, मरीज होंगे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बेस अस्पताल में नहीं पहुंचे प्रतिस्थानी, मरीज होंगे परेशान
Sun, 19 Jul 2026 05:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 19 Jul 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकमात्र नेत्र रोग विशेषज्ञ को किया रिलीव, एकमात्र चिकित्सक के भरोसे हुआ बाल रोग अनुभाग
कोटद्वार। बेस अस्पताल में प्रतिस्थानी नहीं पहुंचे। अस्पताल से अन्यत्र स्थानांतरित किए गए विशेषज्ञ चिकित्सकों को काफी प्रतीक्षा के बाद शनिवार को रिलीव कर दिया गया। सोमवार से ओपीडी बंद होने के कारण अस्पताल में आंखों की जांच संभव नहीं हो सकेगी। वहीं, पीडिया अनुभाग का दारोमदार एकमात्र बाल रोग विशेषज्ञ के कंधों पर होगा।
एक जुलाई को राजकीय बेस अस्पताल से छह विशेषज्ञ चिकित्सकों का स्थानांतरण किया गया था। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. जयहिंद सिंह पहले ही रिलीव हो चुके हैं। प्रतिस्थानी की लंबी प्रतीक्षा के बाद अब अस्पताल प्रशासन ने एकमात्र नेत्र विशेषज्ञ डॉ. दिनेश कुमार सिंह एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हरेंद्र कुमार को भी रिलीव कर दिया है। हालांकि दूसरी बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कुसुमा रावत का भी स्थानांतरण किया गया है, लेकिन प्रतिस्थानी नहीं आने के कारण बाल रोग अनुभाग पर ताले लटक जाने की स्थिति को देखते हुए डॉ. कुसुमा को फिलहाल रिलीव नहीं किया गया है।
दूसरी ओर एकमात्र नेत्र विशेषज्ञ डॉ. दिनेश कुमार को रिलीव कर दिए जाने से सोमवार से ओपीडी बंद रहेगी। मरीज आंखों की जांच नहीं करा सकेंगे। डॉ. कुसुमा के अवकाश पर रहने, शिविर में जाने अथवा आपातकालीन वार्ड में ड्यूटी देने के दौरान ओपीडी प्रभावित होगी।
विज्ञापन
आज से शुरू हो जाएगी स्तन कैंसर की जांच
कोटद्वार। बीईएल के सहयोग से बेस अस्पताल में स्थापित की गई मैमोग्राफी मशीन का सोमवार से संचालन शुरू हो जाएगा। मैमोग्राफी के लिए महिला तकनीशियन अस्पताल पहुंच चुकी हैं। पीएमएस डॉ. विजय सिंह ने बताया कि कोई भी महिला स्वयं से मैमोग्राफी नहीं करा सकेगी। सर्जन अथवा गायनीकोलॉजिस्ट के परामर्श पर ही महिला में स्तन कैंसर की जांच के लिए मैमोग्राफी कराई जाएगी।