फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Risk of accidents increases due to dilapidated roads in Bironkhal.

Kotdwar News: बीरोंखाल की जर्जर सड़कों से बढ़ा हादसों का खतरा

Tue, 21 Jul 2026 05:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 21 Jul 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
Risk of accidents increases due to dilapidated roads in Bironkhal.
बारिश से कई मोटर मार्ग बदहाल, लोनिवि का दावा-डीपीआर शासन को भेजी
विज्ञापन

बैजरो/बीरोंखाल। बीरोंखाल ब्लॉक में भारी बारिश से आए मलबे से कई मोटर मार्गों की स्थिति खस्ताहाल बनी है। सड़क धंसने, गड्ढों, टूटे पैराफिट और जगह-जगह मलबा आने से ग्रामीणों और वाहन चालकों का आवागमन जोखिमभरा है। लोगों ने लोनिवि से शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार जामरी-कोलरी–भटवाड़ी, नाकुरी-पनास-दुनाव, डुमैला तल्ला-भमरईखाल–पखोली, सिरसई-डांग-जामरी मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित हैं। कई स्थानों पर सड़क धंस गई है, जबकि कई जगह गहरे गड्ढे और टूटे सुरक्षा पैराफिट दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता बीरेंद्र रावत, पवन कुमार और रविंद्र सिंह का कहना है कि सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर कई बार लोनिवि बैजरो को अवगत कराया गया लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने सभी क्षतिग्रस्त मार्गों की तत्काल मरम्मत और सुरक्षा कार्य कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईई लोकेश कुमार सारस्वत का कहना है कि ऐरोली-चंदोली-पंडिंडा मोटर मार्ग का सर्वे और अलाइनमेंट कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं, जामरी–कोलरी–भटवाड़ी और सिरसई–डांग–जामरी मोटर मार्गों के सुधारीकरण की डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी गई है। बजट स्वीकृत होते ही सड़कों पर निर्माण और मरम्मत कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed