{"_id":"69a6b9f017c628319b07d482","slug":"road-electricity-and-water-issues-dominated-the-bdc-meeting-kotdwar-news-c-51-1-pri1002-113433-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बीडीसी बैठक में सड़क, बिजली-पानी के मुद्दे छाए रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बीडीसी बैठक में सड़क, बिजली-पानी के मुद्दे छाए रहे
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 03 Mar 2026 04:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। विकासखंड द्वारीखाल में आयोजित बीडीसी बैठक में जनप्रतिनिधियों ने जंगली जानवरों की दहशत, बिजली, पानी, सड़क आदि के मुद्दे उठाए। जनप्रतिनिधियों ने ब्लॉक के सदन में अधिकारियों के समक्ष 28 शिकायतें दर्ज कराई।
बीते सोमवार को विकासखंड सभागार में ब्लॉक प्रमुख बीना राणा की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक आयोजित हुई। जनप्रतिनिधियों ने खस्ताहाल सड़कों की सबसे अधिक शिकायतें दर्ज करायीं। उन्होंने कहा कि सड़कों की दयनीय स्थिति के चलते दूरस्थ क्षेत्रों में आवागमन करना मुश्किल हो रहा है। साथ ही उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल किल्लत की भी शिकायतें उठाईं।
ब्लॉक प्रमुख बीना राणा ने कहा कि जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान ही पंचायत व्यवस्था की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण को कहा। वहीं एसडीएम शालिनी मौर्य ने अधिकारियों को विभागवार बैठक में दर्ज सभी शिकायतों का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर ज्येष्ठ उप प्रमुख नीलम नैथानी, कनिष्ठ उप प्रमुख कौशल्या देवी, जिपं सदस्य महेंद्र सिंह राणा, विक्रम सिंह, अर्जुन सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X