सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Rockfall blocks Pauri highway, traffic suspended for two days.

सतपुली में पहाड़ कटिंग के दौरान हादसा: चट्टान गिरने से पौड़ी हाईवे बाधित, दो दिनों तक आवाजाही ठप

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 20 Jan 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
सार

गुमखाल और सतपुली के बीच कई जगहों पर चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। मंगलवार दोपहर को पूर्व की भांति मशीनों से हाईवे चौड़ीकरण का काम चल रहा था। इस दौरान पहाड़ कटिंग के दौरान कुल्हाड़ व सतपुली मल्ली के बीच बड़ी मात्रा में बोल्डर व मलबा हाईवे पर आ गया।

Rockfall blocks Pauri highway, traffic suspended for two days.
बोल्डर आने से रास्ता बंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

गुमखाल और सतपुली के बीच चल रहे पौड़ी हाईवे के चौड़ीकरण के दौरान मंगलवार दोपहर 12 बजे कुल्हाड़ व सतपुली मल्ली के बीच पहाड़ी से मलबे के साथ चट्टान गिरने से हाईवे बाधित हो गया। आवाजाही ठप होने से हाईवे पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। हल्के वाहन वैकल्पिक मार्ग रैतपुर होते हुए सतपुली बाजार से निकाले गए हैं। एनएच प्रशासन की ओर से बोल्डरों को तोड़ने के लिए ब्रेकर मशीन लगाई गई है। चट्टान टूटने से सतपुली मल्ली की सड़क को भी नुकसान पहुंचा है। तहसीलदार ने बताया कि हाईवे करीब दो दिन तक बंद रहेगा।

Trending Videos


गुमखाल और सतपुली के बीच कई जगहों पर चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। मंगलवार दोपहर को पूर्व की भांति मशीनों से हाईवे चौड़ीकरण का काम चल रहा था। करीब 12 बजे पहाड़ कटिंग के दौरान कुल्हाड़ व सतपुली मल्ली के बीच बड़ी मात्रा में बोल्डर व मलबा हाईवे पर आ गया। तब से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निवीर भर्ती रैली : पौड़ी व टिहरी जिले के एक हजार से अधिक युवाओं ने किया प्रतिभाग

हाईवे पर आवाजाही ठप होने के बाद छोटे वाहनों ने वैकल्पिक मार्ग रैतपुर के कच्चे रास्ते से सतपुली बाजार तक आवाजाही शुरू कर दी है। भारी वाहन दिनभर हाईवे के खुलने का इंतजार करते रहे। हाईवे बंद होने से पर्वतीय क्षेत्र से ड्यूटी कर लौट रहे विभागीय कर्मी, शिक्षक भी देर शाम तक जाम में फंसे रहे। भारी भरकम बोल्डर तोड़ने में काफी समय लग रहा है। तहसीलदार ने बताया कि हाईवे को खोलने में अभी करीब दो दिन का समय लग सकता है।

कुल्हाड़ व सतपुली मल्ली गांव के बीच पहाड़ कटिंग के दौरान भारी मात्रा में बड़े बोल्डर व मलबा आने से पौड़ी हाईवे दोपहर 12 बजे से बंद है। ब्रेकर मशीन लगाकर बोल्डरों को तोड़ा जा रहा है। वहीं पोकलेन मशीनों से मलबे को हटाया जा रहा है। मशीनें रातभर काम करेंगी। बोल्डर आने से सतपुली मल्ली में सड़क को काफी नुकसान पहुंचा है।
-आशीष सैनी, जेई एनएच खंड धुमाकोट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed