{"_id":"6978a6b6ad81b4d6ff0d79fa","slug":"rojaana-vilamb-se-chal-rahee-shreenagar-dipo-kee-bas-yaatree-pareshaan56srinagar-depot-bus-running-late-every-day-passengers-inconvenienced-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-121354-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: रोजाना विलंब से चल रही श्रीनगर डिपो की बस, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: रोजाना विलंब से चल रही श्रीनगर डिपो की बस, यात्री परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 27 Jan 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार से एक ही बस तड़के श्रीनगर रवाना होने के बाद दिनभर नहीं कोई सेवा
कोटद्वार। पौड़ी गढ़वाल के शहर श्रीनगर जाने के लिए कोटद्वार में यात्रियों को काफी भटकना पड़ रहा है। दरअसल श्रीनगर डिपो की बस रोजाना ही विलंब से चलने और कोटद्वार रोडवेज डिपो से एकमात्र बस तड़के ही श्रीनगर के लिए रवाना हो जाने के बाद दिनभर में कोई दूसरी बस यात्रियों को उपलब्ध नहीं हो पा रही।
कोटद्वार रोडवेज डिपो से जिला मुख्यालय पौड़ी को छोड़कर उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में श्रीनगर, बीरोंखाल, त्रिपालीसैंण आदि स्टेशनों के लिए एक-एक बस का ही संचालन होता है। इनमें श्रीनगर के लिए श्रीनगर डिपो की बस का संचालन होने से इस रूट से जुड़े स्टेशनों को काफी राहत तो मिलती है लेकिन इन दिनों रूट के यात्रियों को काफी भटकना पड़ रहा है।
दरअसल श्रीनगर से दोपहर 12:30 बजे कोटद्वार पहुंचकर दोपहर एक बजे वापस श्रीनगर के लिए रवाना होने वाली श्रीनगर डिपो की बस रोजाना ही घंटों विलंब से चल रही है। बस अड्डे पर प्रतीक्षा कर रहे यात्री पूछताछ केंद्र और अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
अभिमन्यु रावत, क्षेत्रपाल सिंह, वीपी बिष्ट ने बताया कि एक घंटे से ज्यादा समय बस की प्रतीक्षा करते हो चुका है। बस की जानकारी नहीं मिलने पर उन्हें भटकना पड़ रहा है। शारीरिक थकान के साथ मानसिक पीड़ा भी हो रही है। कुछ यात्रियों का कहना था कि बस की सही जानकारी नहीं मिलने पर पूर्व में एक-दो बार उनसे बस छूट भी चुकी है। उधर, रोडवेज डिपो कार्यालय से बताया गया कि फोरलेन मार्ग निर्माण के चलते कई जगहों पर बस जाम में फंसने से विलंब हो रहा है। बस के चालक-परिचालक से संपर्क होने पर संभावित समय की जानकारी प्रसारित की जाती है।
Trending Videos