{"_id":"699b0ae9cf22ffdadb07d503","slug":"sanatani-always-talks-about-world-welfare-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-121925-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: सनातनी करता है हमेशा विश्व कल्याण की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: सनातनी करता है हमेशा विश्व कल्याण की बात
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 22 Feb 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विराट हिंदू सम्मेलन में बोले-हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरि महाराज
कोटद्वार। हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंच दशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर श्रीश्री 1008 प्रबोधानंद गिरि महाराज ने कहा कि सनातनी कभी भी हिंदु-मुस्लिम की बात नहीं करता। वह हमेशा विश्व कल्याण की बात करता है और सभी के सुखी होने की कामना करता है। हमारे खिलाफ पूरे विश्व की मानवता विरोधी ताकतें काम कर रही हैं। हमें एकजुट होकर उनका मुकाबला करना होगा।
हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति की ओर से मालवीय उद्यान में रविवार शाम आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में महामंडलेश्वर ने यह बात कही। विशिष्ट अतिथि आरएसएस के सर संघ संचालक एवं क्षेत्र शारीरिक प्रमुख नरेश ने आरएसएस के इतिहास, पूर्व और वर्तमान चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
एमएसके सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर जानकीनगर, प्रताप सिंह नेगी सरस्वती शिशु मंदिर जानकीनगर, एबीकेडी पब्लिक स्कूल समेत विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, मेयर शैलेंद्र रावत, एबीवीपी की राष्ट्रीय मंत्री समा शर्मा, शैलेंद्र सिंह बिष्ट गढ़वाली, गोसेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित राजेंद्र अणथ्वाल, उमेश त्रिपाठी, पार्षद नीरूबाला खंतवाल मौजूद रहे। संचालन प्रवीण पुरोहित ने किया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X