सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Shopkeeper seriously injured in bull attack

Kotdwar News: सांड़ के हमले में दुकानदार गंभीर रूप से घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 13 Mar 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper seriously injured in bull attack
विज्ञापन
कोटद्वार। देवी मंदिर-बालासौड मार्ग पर सांड़ के हमले में एक दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Trending Videos

बालासौड़ निवासी महेश डोबरियाल (55) ने बताया कि देवी मंदिर-बालासौड़ मार्ग पर घर के आगे उनकी दुकान है। शुक्रवार सुबह एक सांड़ उनकी दुकान के आगे खड़ा हो गया। उन्होंने डंडे से सांड़ को भगा दिया और खुद सड़क पर खड़े हो गए। इस दौरान सांड़ वापस आया और उनपर पीछे से सींग से हमला कर नाली में गिरा दिया। उनके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों के अनुसार महेश के सिर पर 15-20 टांके आए हैं। घायल महेश डोबरियाल ने बताया कि सांड़ अब तक कई लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है। इस संबंध में नगर निगम कर्मियों को भी अवगत कराया गया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed