{"_id":"6ad0bd87ec7e0b6814051e25","slug":"sita-and-the-reunion-of-ram-and-bharat-were-enacted-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-127360-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: राम वनवास, सीता हरण और राम-भरत मिलाप का हुआ मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: राम वनवास, सीता हरण और राम-भरत मिलाप का हुआ मंचन
Thu, 15 Oct 2026 05:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 15 Oct 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। क्षेत्र में आयोजित रामलीला में राम वनवास, सीता हरण, राम-भरत मिलाप और बाली वध समेत विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
मालवीय उद्यान में श्री रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में राज्याभिषेक की तैयारी, मंथरा-कैकेयी संवाद और राम, सीता व लक्ष्मण के वन गमन का मंचन किया गया। आमपड़ाव की रामलीला में सूर्पणखा के नाक-कान कटने, खर-दूषण वध और सीता हरण के प्रसंग दिखाए गए। वहीं, श्री बाल रामलीला कमेटी के मंच पर सीता की खोज, शबरी से भेंट, राम-सुग्रीव मित्रता और बाली वध की लीला का मंचन हुआ। भाबर के कलालघाटी में श्री ओंकारेश्वर रामलीला कमेटी की रामलीला का शुभारंभ उद्योगपति सुरेश ठाकुर ने किया।
लैंसडौन के गांधी चौक में श्री रामलीला समिति की रामलीला के चौथे दिन कैकेयी के दो वरदान मांगने का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। इस दौरान समिति अध्यक्ष डॉ. एसपी नैथानी, सचिव अजय अग्रवाल मौजूद रहे। संवाद