फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Society cannot progress without women's empowerment: Maharaj

महिला सशक्तीकरण के बिना आगे नहीं बढ़ सकता समाज : महाराज

Wed, 22 Jul 2026 04:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 22 Jul 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
Society cannot progress without women's empowerment: Maharaj
एकेश्वर ब्लॉक के पणखेत में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में बोले मंत्री
विज्ञापन

सतपुली। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से एकेश्वर ब्लॉक मुख्यालय के पणखेत में लखपति दीदी का सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के बिना समाज आगे नहीं बढ़ सकता है।

महाराज ने बताया कि भाजपा इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए यह योजना लाई है। योजना अंतिम पायदान पर खड़ी महिलाओं को रोजगार से जोड़कर मुख्यधारा में लाने का अवसर देगी। जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला ने सरकार और जिला पंचायत की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। सम्मेलन में सतपुली, एकेश्वर, पोखड़ा और बीरोंखाल से डेढ़ सौ से अधिक महिलाएं पहुंचीं। इन महिलाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

एकेश्वर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा सजवाण की अध्यक्षता में सम्मेलन हुआ। इसका संचालन मधुबाला सुंदरियाल ने किया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रमिला भंडारी, प्रभारी महिला मोर्चा रेखा डंगवाल, एकेश्वर मंडल अध्यक्ष राकेश नैथानी, मोहिना रावत, महिपाल नेगी, सुनीता कोटनाला और कार्यक्रम संयोजक रेणु घिल्डियाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed