सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Sports: Akshay and Prachi win the chair race

खेलकूद : कुर्सी दौड़ में अक्षय और प्राची ने बाजी मारी

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 14 Feb 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
Sports: Akshay and Prachi win the chair race
विज्ञापन
शहीद मेले से जुड़ी खेलकूद प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया दम
Trending Videos

दुगड्डा (कोटद्वार)। शहीद मेला 2026 से जुड़ी खेल प्रतियोगिताओं का आगाज हो गया। पहले दिन प्राइमरी वर्ग की प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतिभागियों ने अपने प्रदर्शन से आयोजन में रोमांच भर दिया।
नगर पालिका व शहीद मेला समिति की पहल में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं क्रांतिकारी भवानी सिंह रावत की स्मृति में राजकीय शहीद मेले का आयोजन किया जाता है। खेल प्रतियोगिताओं का आगाज प्राइमरी वर्ग की ओपन कुर्सी दौड़ से हुआ। अक्षय ने प्रथम, आरुषि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की कुर्सी दौड़ में प्राची ने प्रथम, शिवानी ने द्वितीय, बालक वर्ग में रुद्र ने प्रथम, आयुष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक वर्ग की सुई-धागा दौड़ में वंश ने प्रथम, तेजस ने द्वितीय, बालिका वर्ग में यशवी ने प्रथम, अवनी ने द्वितीय, बालक वर्ग की क्रास कंट्री रिले दौड़ में उत्कर्ष व आयुष ने प्रथम, शौर्य व कार्तिक एवं अभिनव व आरव ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में इशिता व ताशी ने प्रथम, दिव्या व याशिका और सपना व रोहिणी ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग की जलेबी दौड़ में रितिका ने प्रथम, आरुषि ने द्वितीय, बालक वर्ग में अर्णव ने प्रथम, आलोक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में पूर्व सभासद दीपक ध्यानी एवं संजय मोहन कंडवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed