{"_id":"69e2233bb9e9d570dc0ab39b","slug":"stock-of-anti-rabies-vaccine-arrives-at-base-hospital-relief-ensues-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-123073-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बेस अस्पताल पहुंचा एंटी रैबीज वैक्सीन का स्टॉक, मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बेस अस्पताल पहुंचा एंटी रैबीज वैक्सीन का स्टॉक, मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 17 Apr 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जानवरों के काटने से घायल हुए 50 लोगों को पहले ही दिन लगाई गई एआरवी
कोटद्वार। राजकीय बेस अस्पताल में शुक्रवार से जानवरों के काटने से घायल हुए लोगों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाना शुरू हो गई। हालांकि अस्पताल प्रशासन को फिलहाल सीमित डोज का ही स्टॉक प्राप्त हुआ है लेकिन एआरवी का सूखा खत्म होने से लोगों को काफी राहत मिली है।
गत माह से कोटद्वार में ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड में एंटी रैबीज वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया था। हालांकि एआरवी खुले बाजार में आसानी से मिल रही थी लेकिन धीरे-धीरे ये बाजार से भी खत्म होने लगी थी। करीब एक माह बाद बेस अस्पताल को एंटी रैबीज वैक्सीन का सीमित स्टॉक भेजा गया है। इससे शुक्रवार से कुत्ता, बंदर, बिल्ली आदि जानवरों के काटने से घायल हुए लोगों को एआरवी लगाना शुरू कर दी गई है। शुक्रवार सुबह से ही इंजेक्शन कक्ष में मरीजों की कतार लगना शुरू हो गई थी। इंजेक्शन कक्ष प्रभारी डीएस नेगी ने बताया कि दोपहर एक बजे तक 50 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी थी। उन्होंने बताया कि करीब 400 एआरवी वाइल भेजी गई हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X