सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Agency-affiliated drivers and conductors on the back foot; have started resuming duties on their routes.

Kotdwar News: बैकफुट पर एजेंसी से संबद्ध चालक-परिचालक, रूट पर जाना शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 20 Apr 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
Agency-affiliated drivers and conductors on the back foot; have started resuming duties on their routes.
विज्ञापन
बोले एआरएम, चालकों-परिचालकों के प्रति हमारी सहानुभूति
Trending Videos

कोटद्वार। चार माह से रुका वेतन दिलाने और भविष्य निधि खाते में जमा कराने की मांग कर चारधाम यात्रा का बहिष्कार करने वाले एजेंसी से संबद्ध चालक एवं परिचालक बैकफुट आ गए हैं। उन्होंने एक-एक कर रूट पर जाना शुरू कर दिया है।
कोटद्वार, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की, रामनगर और पर्वतीय डिपो के एजेंसी से संबद्ध सैकड़ों चालक-परिचालक चार माह से रुका वेतन दिलाने और भविष्य निधि खाते में जमा कराने के लिए पिछले कई दिन से आंदोलनरत थे। रविवार को कोटद्वार डिपो में कई चालकों-परिचालकों ने प्रदर्शन करते हुए रूट पर जाने से मना कर दिया था। उन्होंने वेतन एवं पीएफ मिलने तक चारधाम यात्रा पर भी नहीं जाने की दो टूक चेतावनी दी थी, लेकिन सोमवार को कई चालक-परिचालक नाटकीय ढंग से बस लेकर रूट पर चले गए। उनका कहना है कि परिवहन मंत्री ने 25 अप्रैल तक वेतन व पीएफ दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एआरएम अनुराग पुरोहित ने बताया कि एजेंसी से संबद्ध चालकों-परिचालकों के बहिष्कार से बस संचालन में न कोई असर पड़ा है और न ही पड़ने दिया जाएगा। ऋषिकेश से हरी झंडी मिलते ही बसों को चारधाम यात्रा के लिए रवाना किया जाएगा। 10 बसों को चारधाम यात्रा पर भेजने के लिए चालकों-परिचालकों का चयन कर लिया गया।
इसके साथ ही बस अथवा स्टाफ के कारण कोई रूट प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। दिल्ली रूट के लिए सीएनजी की 10 अनुबंधित बस एवं निगम की आठ बसें उपलब्ध हैं। इसी तरह देहरादून के लिए 10 अनुबंधित बस और निगम की चार बसें उपलब्ध हैं। पर्वतीय क्षेत्र, एनसीआर और अन्य राज्यों के लिए बसें एवं स्टाफ उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed