सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Dhaba and restaurant operators are not getting cylinders, business stalled

Kotdwar News: ढाबा और रेस्तरां संचालकों को नहीं मिल रहे सिलिंडर, कारोबार ठप

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 20 Apr 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
Dhaba and restaurant operators are not getting cylinders, business stalled
विज्ञापन
होटल एसोसिएशन को मिल रही गैस, छोटे ढाबा संचालक दर-दर भटकने को मजबूर
Trending Videos

उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम और यात्रा रूट पर स्थित ढाबोें, रेस्तरां संचालकों को रसोई गैस सिलिंडर नहीं मिलने के कारण उनके सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। उनका कहना है कि व्यवसायिक सिलिंडर नहीं मिलने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। जिला पूर्ति विभाग और एजेंसियों की ओर से मात्र होटल एसोसिएशन के लोगों को सिलिंडर दिए जा रहे हैं।
गंगोत्री धाम सहित यात्रा रूटों पर जिला पूर्ति विभाग और प्रशासन की ओर से व्यवसायिक गैस सिलिंडर वितरण में दोहरे मापदंडों के तहत वितरण किया जा रहा है। विभाग की ओर से मात्र पर्यटन विभाग में पंजीकृत होटल एसोसिएशन के लोगों को ही सिलिंडर की व्यवस्था दी जा रही है लेकिन अन्य रेस्तरां सहित ढाबा संचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी जसपाल सिंह, हेमराज, अरविंद, भूपेंद्र आदि का कहना है कि इस समय चारधाम यात्रा में उनके कारोबार का समय है। लेकिन उनको अपने प्रतिष्ठान के समय जिला पूर्ति विभाग और प्रशासन के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। गंगोत्री धाम में कुछ लोग स्टोव सहित लकड़ी का प्रयोग किया जा रहा है लेकिन सिलिंडर न मिलने के कारण यह व्यवस्था लंबे समय तक नहीं चल सकती है। साथ ही कई बार इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। गंगोत्री धाम में सरकारी गेस्ट हाउसों में इस कारण परेशानी हो रही है। कहा कि होटल एसोसिएशन की भांति सबको रसोई गैस का वितरण होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed