{"_id":"69e238b614fd685ea908859b","slug":"stolen-car-recovered-two-accused-arrested-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-123085-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: चोरी की गई कार बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: चोरी की गई कार बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 17 Apr 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। चार दिन पहले नींबूचौड़ से चोरी हुई कार को आभूषण समेत सुखरो नदी के पास जंगल क्षेत्र से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने कार चोरी के मुख्य आरोपी व एक किशोर को गिरफ्तार किया है और तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।
कोटद्वार कोतवाली में मनीष आर्य की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया गया था कि वे 13 अप्रैल को कोटद्वार में आए थे। उन्होंने अपनी कार क्रेडल पब्लिक स्कूल नींबूचौड़ के सामने वाली गली में खड़ी की थी। कार में कुछ आभूषण और अन्य सामान भी रखा था। कार चोरी हो गई।
एएसपी कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर के निर्देश और सीओ निहारिका सेमवाल के निर्देश पर पुलिस ने कार चोरी के मुख्य आरोपी ग्राम बड़ाखेड़ा, थाना गदरपुर, जिला उद्यमसिंह नगर निवासी ध्रुव दुआ और एक किशोर को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने बताया कि वे जाफराबाद में पुलिस चेकिंग होने के कारण कार को आगे नहीं लेकर गए और सुखरो नदी के पास जंगल में छिपा दिया।
कोतवाल प्रदीप नेगी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से कार और उसमें रखे आभूषण बरामद कर लिए। आरोपी ध्रुव दुआ को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है जबकि किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है। वहीं, घटना में शामिल तीसरे आरोपी साहिल खन्ना निवासी आदर्श कॉलोनी, थाना रुद्रपुर, उद्यमसिंह नगर की तलाश में जुटी है। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X