{"_id":"6a57890b40b447b73f06bc13","slug":"student-union-upset-over-delay-in-first-semester-merit-list-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-125072-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: प्रथम सेमेस्टर की मेरिट सूची में देरी पर छात्रसंघ नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: प्रथम सेमेस्टर की मेरिट सूची में देरी पर छात्रसंघ नाराज
Wed, 15 Jul 2026 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 15 Jul 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राचार्य ने दो से तीन दिन में सूची जारी करने का दिया आश्वासन
छात्रसंघ ने आंदोलन की चेतावनी दी
कोटद्वार। पीजी कॉलेज में प्रथम सेमेस्टर प्रवेश की मेरिट सूची अब तक जारी न होने पर छात्रसंघ ने नाराजगी जताई है। इस संबंध में छात्रसंघ अध्यक्ष विकास कुमार की अगुवाई में छात्रसंघ पदाधिकारियों ने प्राचार्य से मुलाकात कर प्रथम सेमेस्टर की मेरिट सूची प्राथमिकता के आधार पर जारी करने की मांग की। प्राचार्य ने छात्रसंघ को आश्वस्त किया कि अगले दो से तीन दिनों के भीतर सूची जारी कर दी जाएगी।
ज्ञापन में कहा कि प्रदेश के अन्य महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है जबकि कोटद्वार महाविद्यालय के हजारों छात्र-छात्राएं अभी भी मेरिट सूची का इंतजार कर रहे हैं। छात्रसंघ पदाधिकारियों ने कहा कि हर वर्ष इस समय तक प्रवेश प्रक्रिया काफी आगे बढ़ जाती थी और कक्षाएं भी शुरू हो जाती थी लेकिन इस बार अनावश्यक देरी से छात्रों का बहुमूल्य समय नष्ट हो रहा है।
छात्रसंघ अध्यक्ष विकास कुमार ने चेतावनी दी कि तय समय सीमा में मेरिट सूची जारी नहीं होने पर छात्रसंघ विद्यार्थियों के हित में लोकतांत्रिक आंदोलन शुरू करेगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और विश्वविद्यालय की होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में अनिकेत दुगलचा, रोहन राणा, शौर्य बिश्नोई, रामगोपाल आदि शामिल रहे।