{"_id":"69c927f1f40bc553a808c414","slug":"students-learned-the-tricks-of-cricket-badminton-volleyball-and-football-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-122647-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: छात्राें ने सीखे क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबाल, फुटबाल के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: छात्राें ने सीखे क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबाल, फुटबाल के गुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 29 Mar 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमाणपत्र वितरण के साथ हुआ जीआरआरसी लैंसडौन की ओर से आयोजित स्पोर्ट्स कैंप का समापन
लैंसडौन। गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर (जीआरआरसी) के अजय ग्राउंड में 18 मार्च से चल रहे 12 दिवसीय खेल प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागी छात्रों ने क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबाल, बास्केटबाल, फुटबाल आदि खेलों के गुर सीखे। इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
शिविर में लैंसडौन क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 160 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। शिविर में प्रतिभागियों ने क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबाल, बास्केटबाल एवं फुटबाल जैसे खेलों में नियमित अभ्यास कर विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में अपने खेल कौशल को निखारा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी रहे। उन्होंने प्रशिक्षकों को प्रशस्तिपत्र एवं विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
सम्मानित होने वालों में ऋतिक मौर्य एवं दिव्या, गौरी नेगी, वॉलीबाल में सागर, अशिता राणा, क्रिकेट में वीर, अनुकृति बिष्ट, फुटबाल में आदर्श बिष्ट एवं अंशु नेगी, बैडमिंटन में अर्नव रावत एवं वैष्णवी शामिल रहे। प्रधानाचार्य विजेंद्र सुंद्रियाल ने आभार व्यक्त किया। मेजर फ्रांसिस, सूबेदार मेजर नंद किशोर, सूबेदार धर्मपाल आदि मौजूद रहे।
Trending Videos