{"_id":"69945a5f72ddc918bb0f8cfe","slug":"students-who-performed-exceptionally-well-were-honored-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-121797-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 17 Feb 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नारायण पब्लिक स्कूल, शिवपुर का वार्षिकोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के साथ ही खेल एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया।
वार्षिकोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि मेयर शैलेंद्र सिंह रावत ने किया। विद्यालय प्रबंधक उषा रावत और प्रधानाचार्य दीपिका नेगी ने सभी का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट भी पेश की। छात्र दिव्यांश पाल की शिव तांडव की प्रभावशाली प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अजय पाल सिंह रावत, पूर्व प्रधानाचार्य कांति नेगी, क्षेत्रीय पार्षद ज्योति सिंह, किरण काला आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन उद्देश्य रावत, ज्योति रावत, निर्मला रावत, रुचि और सीमा ढौंडियाल ने संयुक्त रूप से किया। संवाद
Trending Videos