फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Teachers' union angry over the murder of the acting principal

Kotdwar News: प्रभारी प्रधानाचार्य की हत्या पर शिक्षक संघ में रोष

Mon, 20 Jul 2026 07:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 20 Jul 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
Teachers' union angry over the murder of the acting principal
गढ़वाल मंडल शाखा ने की घटना की निंदा, आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

कोटद्वार। राजकीय शिक्षक संघ, गढ़वाल मंडल शाखा ने पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला, बागेश्वर के प्रभारी प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा की स्कूल जाते समय हुई हत्या की घटना की कड़ी निंदा की है। संगठन ने इसे अत्यंत दुखद और समाज के लिए चिंताजनक बताते हुए आरोपी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की है।

गढ़वाल मंडल शाखा के अध्यक्ष जयदीप रावत और मंत्री मनमोहन सिंह चौहान ने जारी बयान में कहा कि इस प्रकार की घटनाओं का सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि यह वारदात आरोपी की विकृत मानसिकता को दर्शाती है और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन

संघ के अनुसार, अन्य शिक्षकों से मिली जानकारी में सामने आया है कि विद्यालय के वरिष्ठ लिपिक नवल किशोर सुराड़ी सेवा अवधि के दौरान पहले भी कई बार अधिकारियों के साथ अनुशासनहीनता कर चुके थे। इसी कारण खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रभारी प्रधानाचार्य को संबंधित कर्मचारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संघ ने शासन और प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ शीघ्र एवं कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि शिक्षा जगत में सुरक्षा का माहौल कायम रहे और भविष्य में कोई भी इस तरह की घटना को अंजाम देने का साहस न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed