{"_id":"6a5f6ea544ef6639d00f6476","slug":"the-administration-seized-two-jcbs-for-illegal-cutting-in-bairgaon-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-125207-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बैरगांव में अवैध कटान पर प्रशासन ने दो जेसीबी की सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बैरगांव में अवैध कटान पर प्रशासन ने दो जेसीबी की सीज
Tue, 21 Jul 2026 06:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 21 Jul 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खनन व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम की छापेमारी
275.625 घनमीटर मिट्टी का मिला अवैध कटान, डीएम से अर्थदंड की संस्तुति
कोटद्वार/दुगड्डा। भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने तहसील क्षेत्र के पट्टी सीला-5 अंतर्गत बैरगांव में निजी खेतों में अवैध रूप से कटान कर मार्ग बनाए जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो जेसीबी जब्त कर दी।
प्रभारी तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद सनवाल एवं खान निरीक्षक रश्मि नैथानी ने बताया कि सोमवार सुबह बैरगांव में बिना अनुमति जेसीबी से निजी खेतों में कटान कर सड़क बनाए जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर दोनों विभागों की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके पर किए गए मापन में 275.625 घनमीटर उपखनिज मिट्टी का अवैध कटान पाया गया।
पूछताछ के दौरान जेसीबी ऑपरेटर प्रवेश कुमार और मनोज कुमार ने बताया कि यह कार्य काशीरामपुर, कोटद्वार निवासी मनीष अग्रवाल के निर्देश पर कराया जा रहा था। अधिकारियों ने दोनों जेसीबी को कब्जे में लेकर तहसील परिसर में सीज कर दिया है। मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजते हुए दोनों मशीनों पर नियमानुसार अर्थदंड लगाए जाने की संस्तुति भी की गई है। कार्रवाई के दौरान राजस्व उपनिरीक्षक बिपिन नेगी, देवेंद्र सिंह और अमित चौहान भी संयुक्त टीम में शामिल रहे।