सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The country is threatened more by certain people within than by external forces.

Kotdwar News: बाहरी ताकतों से ज्यादा भीतर मौजूद कुछ लोगों से है देश को खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 09 Feb 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
The country is threatened more by certain people within than by external forces.
विज्ञापन
कुंभीचौड़ में आयोजित हिंदू सम्मेलन में बोले संघ के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य ऋतुराज
Trending Videos

कोटद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत सनेह क्षेत्र के कुंभीचौड़ में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत अब तक हुए कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि पथ संचलन, घर-घर संपर्क अभियान के बाद अब अलग अलग क्षेत्रों में जाकर विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं।
सनेह क्षेत्र के अंतर्गत कुंभीचौड़ में आयोजित हिंदू सम्मेलन में संघ के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य ऋतुराज ने कहा कि वर्तमान में देश को बाहरी ताकतों से ज्यादा खतरा देश के भीतर मौजूद कुछ लोगों से है। उन्होंने बताया कि कुछ ताकतें राष्ट्र और समाज को अलग-अलग तरीकों से बांटने की साजिश रच रही हैं। स्वामी हरिदास महाराज ने कहा कि जब-जब देश में आतंक फैला, तब-तब संत देश की रक्षा को खड़े नजर आए। यह देश भगवान श्रीकृष्ण, राम से लेकर चाणक्य, चंद्रगुप्त, रामकृष्ण परमहंस, विवेकानंद, दयानंद सरस्वती, शिवाजी महाराज जैसे संतों का है। कहा कि हिंदू धर्म ही एकमात्र ऐसा धर्म है, जो सभी को स्वीकार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय केंद्र की संचालिका ज्योति ने बताया कि बच्चों को बचपन से ही धार्मिक शिक्षा देते हुए हर पर्व और त्योहार के महत्व की जानकारी देते रहना चाहिए।
इस मौके पर आयोजन समिति के महानंद ध्यानी, बृजमोहन चौहान, नीतू रावत, सुनील डोबरियाल, विष्णु अग्रवाल, सुमन कोटनाला, शैलेंद्र बिष्ट गढ़वाली, सुनीता कोटनाला, विजयानंद पोखरियाल, राजेश, विकास कुमा मौजूद रहे। सम्मेलन का संचालन अशोक अमोला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed