फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The journey between Satpuli and Gumkhal on the Kotdwar-Pauri Highway has become dangerous

Kotdwar News: कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर खतरनाक हुआ सतपुली से गुमखाल के बीच का सफर

Fri, 10 Jul 2026 04:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 10 Jul 2026 04:48 PM IST
विज्ञापन
The journey between Satpuli and Gumkhal on the Kotdwar-Pauri Highway has become dangerous
- पहाड़ी से गिरते बोल्डर और मलबे से लगातार बना हुआ है खतरा, मार्ग में सुधार नहीं होने से क्षेत्रवासी परेशान
विज्ञापन

सतपुली। तेज बारिश ने सतपुली-गुमखाल के बीच का सफर काफी खतरनाक बना दिया है। पहाड़ी से गिरते बोल्डर और मलबे से दुर्घटना की आशंका के साथ ही हाईवे पर मिट्टी से फिसलन बढ़ने के कारण भारी यातायात के बीच दोपहिया वाहन और राहगीरों का गुजरना मुश्किल हो गया है।
मानसून की पहली बारिश से ही हाईवे बदहाल हो गया है। बृहस्पतिवार को दिन भर और शुक्रवार सुबह 10 बजे तक क्षेत्र में लगातार हुई बारिश से गुमखाल से सतपुली के 20 किमी पैच में अधिकांश स्थानों पर सड़क पर फिसलन हो गई है। सड़क पर 5 से 6 इंच मोटी कीचड़ की परत जम चुकी है। दोपहिया वाहन व पैदल आवागमन कर रहे ग्रामीण आए दिन फिसल कर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, गुमखाल-सतपुली के बीच दर्जन भर से अधिक डेंजर जोन बने हुए हैं। बारिश के दौरान यहां पहाड़ी से रह रहकर गिरते बोल्डर और मलबे से भी यात्री और वाहन चालक जान हथेली पर रखकर यात्रा करने को मजबूर हैं। सतपुली मल्ली समेत अनेक स्थानों पर सड़क मलबे के कारण काफी संकरी हो गई है। यहां से गुजरते समय जरा सी लापरवाही होने पर वाहन फिसलकर सैकड़ों फिट गहरी खाई में गिरने की आशंका बनी है। सतपुली मल्ली के पास कई बड़े बड़े बोल्डर खतरे की घंटी बजा रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने मार्ग से गुजरते समय सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने और फिसलन को कम करने के लिए तत्काल उचित कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed