{"_id":"6981d0ebd7952ab6a80a7590","slug":"the-lets-get-to-know-uttarakhand-campaign-was-launched-kotdwar-news-c-54-1-uki1010-117832-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: आओ उत्तराखंड को जानें अभियान किया संचालित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: आओ उत्तराखंड को जानें अभियान किया संचालित
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 03 Feb 2026 04:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। विकासखंड की खंड शिक्षा अधिकारी पूजा नेगी की अभिनव पहल पर कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के लिए आओ उत्तराखंड को जानें अभियान संचालित किया गया। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में उत्तराखंड से संबंधित ज्ञान बढ़ाना और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को सशक्त करना है।
पिछले साल अप्रैल से नवंबर तक चले अभियान के तहत प्रत्येक माह उत्तराखंड से जुड़े प्रश्न विद्यालयों को भेजे गए। कुल 871 प्रश्नों को छात्रों ने विशेष नोटबुक में संकलित कर याद किया। अभियान के शैक्षणिक मूल्यांकन को इस साल जनवरी में विकासखंड स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में 84 छात्रों ने प्रतिभाग किया जिसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेता छात्रों को नकद पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर खंड शिक्षा अधिकारी पूजा नेगी व प्रधानाचार्य लक्ष्मी प्रसाद बधानी ने सम्मानित किया। खंड शिक्षा अधिकारी पूजा नेगी ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक नवाचार छात्रों की प्रतिभा निखारने में सहायक है और भविष्य में भी इस तरह के प्रयास जारी रहेंगे। संवाद
Trending Videos