सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The mayor assured that public problems would be resolved.

Kotdwar News: जनसमस्याओं के निराकरण के प्रति मेयर ने किया आश्वस्त

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 08 Feb 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
The mayor assured that public problems would be resolved.
विज्ञापन
भाबर के घमंडपुर में हुए जनसेवा सम्मेलन में पात्र लाभान्वित, बैंक योजनाओं की दी जानकारी
Trending Videos

कोटद्वा। भाबर के घमंडपुर में जनसेवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। मेयर ने आम जन की समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव कदम उठाने के प्रति आश्वस्त किया। वहीं, सरकार की योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित किया गया।
मुख्य अतिथि मेयर शैलेंद्र सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी बैंक के उप महाप्रबंधक कृष्ण कैंथोला, पार्षद घमंडपुर अमित नेगी, मंडल अध्यक्ष आशीष रावत ने कार्यक्रम की शुरुआत की। कृष्ण कैंथोला ने कृषि ऋण, स्वरोजगार योजना ऋण समेत बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य अतिथि शैलेंद्र सिंह रावत ने बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से सरिता रावत, राखी, देवी, दामिनी आदि को महालक्ष्मी किट प्रदान की। पर्यवेक्षक शिवाली ने विभाग की अन्य योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में घमंडपुर कीर्तन मंडलियों ने खेतों को नष्ट कर रहे लावारिस पशुओं पर अंकुश लगाने की मांग की। वहीं पार्षद अमित नेगी ने सड़क, नहर मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, पंचायत भवन का नवीनीकरण, विद्यालय की चहारदीवारी समेत क्षेत्रवासियों की समस्याओं के निराकरण के लिए मेयर को ज्ञापन सौंपा। वाचस्पति गौनियाल की अध्यक्षता व संजीव चंद्र के संचालन में हुए कार्यक्रम में धीरेंद्र पटवाल, गजेंद्र सिंह, विवेक भारती, जगत सिंह, राजेंद्र कुमार राजू, योग शिक्षिका शोभा रावत, ललित वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed