{"_id":"6a3693203671f6d1f2034e29","slug":"the-role-of-ex-servicemen-in-nation-building-is-crucial-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-124505-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: राष्ट्र निर्माण में पूर्व सैनिकों की भूमिका अहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: राष्ट्र निर्माण में पूर्व सैनिकों की भूमिका अहम
Sat, 20 Jun 2026 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 20 Jun 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष मेजर जनरल गुलाब सिंह रावत (से.नि.) और राज्य संघ प्रमुख डॉ. शैलेन्द्र ने नगर प्रवास के दौरान संगठन से जुड़े पूर्व सैनिकों से मुलाकात की।
मेजर जनरल रावत ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की पहचान उसकी सेना से होती है और सेना ही राष्ट्रभक्ति का संस्कार देती है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी सैनिकों को अपने सेवाकाल की तरह सम्मान और अनुशासन बनाए रखना चाहिए। उन्होंने संगठन के अध्यक्ष सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर कुलदीप सिंह रावत के आवास पर पहुंचकर उनके रहन-सहन की जानकारी ली।
बैठक के दौरान उन्होंने प्रांत सचिव सीपी डोबरियाल के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। राज्य संघ प्रमुख डॉ. शैलेन्द्र ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और देश की आंतरिक सुरक्षा में सेवानिवृत्त सैनिकों की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रहती है। बैठक में संगठन के अध्यक्ष सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर कुलदीप रावत, प्रांतीय सचिव सीपी डोबरियाल, सेवानिवृत्त कैप्टन सीपी धूलिया मौजूद रहे। संवाद