सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The SDM inspected Azad Park and highlighted the need for its conservation.

Kotdwar News: एसडीएम ने आजाद पार्क का निरीक्षण कर बताई संरक्षण की आवश्यकता

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 13 May 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
The SDM inspected Azad Park and highlighted the need for its conservation.
विज्ञापन
स्मृति वृक्ष के अवशेष के संरक्षण पर दिया जोर
Trending Videos

नगर पालिका के ईओ को दिए पार्क की स्वच्छता के निर्देश
दुगड्डा (कोटद्वार)। एसडीएम संदीप कुमार ने साझासैंण स्थित ब्लॉक मुख्यालय के समीप आजाद पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने शहीदों के स्मृति स्थल की स्वच्छता के लिए पालिका के ईओ को निर्देश दिए।

चंद्रशेखर आजाद के सहयोगी क्रांतिकारी भवानी सिंह रावत ने वन विभाग के अधिकारियों के सहयोग से दुगड्डा रेंज की आरक्षित भूमि में आजाद पार्क की स्थापना की थी। गतवर्ष शहीद मेले में मुख्यमंत्री ने आजाद पार्क के पुनर्निर्माण, सौंदर्यीकरण कराने की घोषणा की थी। कार्य संपादित करने के लिए नगर पालिका दुगड्डा को नामित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका की ओर से डीपीआर तैयार करने की कवायद शुरू कर दी थी लेकिन आरक्षित वन भूमि होने के कारण पार्क के सौंदर्यीकरण का मामला अधर में लटक गया। दरअसल वन भूमि होने के कारण वन विभाग की ओर से कोई भी निर्माण कार्य कराने की अनुमति नगर पालिका को नहीं मिल सकी थी।
मंगलवार को एसडीएम संदीप कुमार ने आजाद पार्क का निरीक्षण किया। कहा कि ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण की आवश्यकता है। भावी पीढ़ी के लिए यह पार्क प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। उन्होंने स्मृति वृक्ष के अवशेष दीमक द्वारा क्षतिग्रस्त करने पर चिंता जताई। कहा कि अवशेष का संरक्षण करना जरूरी है। उन्होंने बीडीओ बीडी रतूड़ी को स्मृति स्थल की स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। बीडीओ ने बताया कि ब्लॉक में सफाईकर्मी न होने से व्यवस्था किया जाना संभव नहीं है। एसडीएम ने पालिका के ईओ जीपी जोशी को पार्क की स्वच्छता व चूना छिड़काव करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एबीडीओ राकेश ध्यानी, कानूनगो राकेश डबराल, वन आरक्षी रामतेज तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed