सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The Shiva story began with a grand procession carrying sacred vessels.

Kotdwar News: भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई शिव कथा

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 05 Feb 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
The Shiva story began with a grand procession carrying sacred vessels.
विज्ञापन
कण्वघाटी (कोटद्वार)। प्राचीन सिद्धपीठ श्री सिद्धबली मंदिर समिति गूलरझाला की ओर से मंदिर परिसर में शिव कथा की शुरुआत की गई है। कथा के पहले दिन क्षेत्र में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। किशनपुर बाजार से शुरू हुई कलश यात्रा क्षेत्र के मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल प्राचीन सिद्धपीठ श्री सिद्धबली मंदिर गूलरझाला पहुंचकर संपन्न हुई। मंदिर समिति के अध्यक्ष गौरव कुकरेती ने बताया कि कथावाचक पंडित विनोद सुंद्रियाल प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से कथा में प्रवचन करेंगे। कथा का समापन 15 फरवरी को हवन व प्रसाद वितरण के साथ होगा। इस मौके पर मंदिर के धुना में विराजमान प्रमोद महाराज, शीला देवी, गुड्डी देवी, गीता रावत, सुषमा रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos



हाईवे चौड़ीकरण से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति की उठाई मांग

सतपुली। गुमखाल-सतपुली के बीच जारी हाईवे के चौड़ीकरण के दौरान बरती जा रही लापरवाही की शिकायत डीएम से की गई है। वन पंचायत रैतपुर के सरपंच विक्रम रावत ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने बताया कि हाईवे चौड़ीकरण कार्य में निकले मलबे से रैतपुर गांव में निजी भूमि, जंगल, पैदल मार्ग, सिंचाई गूल आदि को काफी क्षति पहुंची है। सरपंच विक्रम रावत ने कहा कि निर्माण एजेंसी की लापरवाही के चलते गांव के तमाम संसाधन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कार्यदायी एजेंसी के कर्मचारियों से इस संबंध में बातचीत करने के बावजूद मलबा हाईवे के ठीक नीचे स्थित गांव रैतपुर की ओर फेंक दिया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव महापुराण यज्ञ का आयोजन 10 फरवरी से

कोटद्वार। श्री केदार एवं द्वादश ज्योर्तिलिंग, नवदुर्गा, दशमहाविद्या, नवग्रह एवं महामृत्युंजय मंदिर सत्तीचौड़ में शिवरात्रि पर्व पर श्री शिव महापुराण यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। शिवत्व दर्शन धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश देवेश नाथ ने बताया कि 10 फरवरी को सुबह नौ बजे कलश यात्रा, 14 फरवरी तक सुबह आठ से 11 बजे तक मूर्ति पूजन, सुबह 10:30 बजे से कीर्तन मंडलियों की ओर से कीर्तन एवं दोपहर दो से शाम पांच बजे तक कथा प्रवचन के आयोजन होंगे। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को सुबह से ही शिवरात्रि पर्व पर आठ पहर की पूजा शुरू होगी। 20 फरवरी को दोपहर एक बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। राजेश देवेश नाथ ने बताया कि सभी आयोजन सत्तीचौड़ मंदिर परिसर में सम्पन्न होंगे। संवाद



.

जारी



चरनजीत सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed