{"_id":"6978a753456b81291308a287","slug":"the-teams-from-bhayansu-and-kotnali-won-the-volleyball-competition-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-121355-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: भयांसू और कोटनाली की टीमों ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: भयांसू और कोटनाली की टीमों ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 27 Jan 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईसी रिखणीखाल में समाजसेवी लीलानंद लखेड़ा की स्मृति में हुआ कार्यक्रम
कोटद्वार। समाजसेवी लीलानंद लखेड़ा जन कल्याण समिति की ओर से समाजसेवी लीलानंद लखेड़ा (भगत जी) की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में महिला मंगल दलों व स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दीं। महिला मंगल दल सिरवाणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बौद्धिक प्रतियोगिता में जीआईसी रिखणीखाल ने प्रथम स्थान हासिल किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में भयांसू और कोटनाली की टीमें विजयी रहीं।
जीआईसी रिखणीखाल में आयोजित कार्यक्रम में महिला मंगल दलों से जुड़ी महिलाओं ने सांस्कृतिक, सभ्यता व वेशभूषा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में महिला मंगल दल सिरवाणा, बगेड़ा, वल्सा, टटोली व सिलेबड़ी ने प्रथम पांच स्थान प्राप्त किए। बौद्धिक प्रतियोगिता में रिखणीखाल, सिद्धखाल, चौकड़ी, कंचनखेत, खनेताखाल, डाबरी, कुनालीखाल के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले 57 छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने समिति के प्रयासों की सराहना की।
वॉलीबाल प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में भयांसू ने किमगाड को 25-22, 25-18 के अंतर से हराया। सीनियर वर्ग में छह टीमों ने प्रतिभाग किया। जूनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में कोटनाली की टीम ने सिद्धखाल को 21-18, 21-15, 21-14 के अंतर से हराया। प्रतियोगिता में 8 टीमों ने प्रतिभाग किया।
जूनियर वर्ग में आदित्य नेगी मैन आफ द मैच रहे। जीआईसी रिखणीखाल के प्रधानाचार्य वीपी कोहली, समिति के सचिव महानंद ध्यानी, उपाध्यक्ष जयकृष्ण लखेड़ा, संतोषी देवी ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार राशि व ट्राॅफी प्रदान कर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि शालिनी बलोधी, मोहन सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य पल्लवी अमोला, हरिकृष्ण लखेड़ा, दीपक लखेड़ा आदि मौजूद रहे। संचालन चंद्रशेखर ध्यानी ने किया।
Trending Videos