सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   CMO assures to start testing at additional PHC

Kotdwar News: सीएमओ ने अतिरिक्त पीएचसी में जांच शुरू करवाने का दिया आश्वासन

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 22 Mar 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
CMO assures to start testing at additional PHC
विज्ञापन
कोटद्वार। सनेह क्षेत्र के लालपानी में स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जल्द ही सामान्य स्वास्थ्य जांच सुविधाएं शुरू होने जा रही हैं। इससे मरीजों को छोटी-छोटी जांचों के लिए कई किलोमीटर दूर कोटद्वार शहर नहीं जाना पड़ेगा। अब तक लालपानी के लोगों को जांच के लिए कोटद्वार के बेस अस्पताल या निजी सेंटरों पर निर्भर रहना पड़ता था, जहां सीमित समय और महंगी जांच के कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती थी। निरीक्षण के दौरान पहुंचे सीएमओ डॉ. शिवमोहन शुक्ला को अस्पताल की ओपीडी कम मिली। इस पर स्टाफ ने बताया कि सामान्य जांच सुविधाओं के अभाव में मरीज सीधे अन्य स्थानों पर उपचार के लिए चले जाते हैं। सीएमओ ने आश्वासन दिया कि जल्द ही अस्पताल में रक्तचाप, मधुमेह, हिमोग्लोबिन, प्रेग्नेंसी टेस्ट सहित करीब 10 प्रकार की सामान्य जांच शुरू की जाएंगी, जिनके लिए बड़ी मशीनों या पैथोलॉजिस्ट की जरूरत नहीं होती। साथ ही, इसके लिए स्टाफ नर्स की तैनाती भी की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed