सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   UKD calls BJP and opposition policies anti-people

Kotdwar News: यूकेडी ने भाजपा व विपक्ष की नीतियों को बताया जनविरोधी

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 22 Mar 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
UKD calls BJP and opposition policies anti-people
विज्ञापन
सतपुली। कल्जीखाल विकासखंड के बिलखेत में रविवार को उत्तराखंड क्रांति दल की जनसभा हुई। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष ने सत्ताधारी भाजपा और विपक्ष की नीतियों को जनविरोधी बताया। बिलखेत तिराहे पर सदस्यता अभियान के बाद हुई जनसभा में यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने भाजपा और कांग्रेस को सांपनाथ और नागनाथ बताते हुए एक ही सिक्के के दो पहलू बताया। कहा कि पिछले 25 वर्षों के शासन में भाजपा और कांग्रेस ने राज्य को बरबादी के कगार पर पहुंचा दिया है। रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत सभी मोर्चों पर दोनों दलों की सरकारें पूरी तरह नाकाम साबित हुई हैं। कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में दोनों दलों को इस बार उत्तराखंड की जनता सबक सिखाएगी। इससे पूर्व सदस्यता अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 150 महिलाओं एवं युवाओं को पार्टी का सदस्य भी बनाया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पौड़ी अर्जुन सिंह, केंद्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष नेगी, जिला उपाध्यक्ष जगदंबा नैनवाल, पूर्व प्रधान केशवानंद आर्य, केंद्रीय संगठन मंत्री गणेश काला आदि मौजूद थे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed