सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The youth were exhausted before completing the race.

Kotdwar News: दौड़ पूरी करने से पहले ही फूला युवाओं का दम

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 27 Jan 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
The youth were exhausted before completing the race.
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती रैली : चमोली व उत्तरकाशी जिले के 1050 से अधिक युवा हुए शामिल
Trending Videos

आधे से भी कम युवा ही कर पाए तय समय पर दौड़
कोटद्वार। विक्टोरिया क्रॉस, गबर सिंह कैंप कौड़िया में चल रही भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती रैली के 12वें दिन मंगलवार को अग्निवीर जीडी के पदों के लिए चमोली व उत्तरकाशी जनपद के पंजीकृत 1135 में से 1050 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया। हालांकि निर्धारित समय में आधे से भी कम संख्या में युवा दौड़ पाए जिससे उन्हें बाहर होना पड़ा।
भर्ती रैली के लिए सोमवार रात दो बजे से ही काशीरामपुर तल्ला स्थित प्रवेश स्थल में युवा जुटने शुरू हो गए थे। आधार कार्ड सत्यापन व प्रवेश पत्रों की जांच के बाद युवाओं को कौड़िया कैंप भर्ती मैदान में ले जाया गया। दौड़ में युवाओं ने अपना दमखम दिखाया। सैन्य सूत्रों के अनुसार 400 युवा ही निर्धारित समय में दौड़ पूरी कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना की ओर से निर्धारित समय में दौड़ पूरी करने वाले युवा शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए आगे ले जाए गए। सेना के विशेषज्ञों ने अन्य शारीरिक दक्षताएं जांची और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने उनके शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच की। अगले चरण में चयनित युवाओं का मेडिकल परीक्षण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed