{"_id":"69bc0344c19abc828a0d17ba","slug":"devotees-worshipped-shailputri-and-sought-her-blessings-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-122437-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: श्रद्धालुओं ने शैलपुत्री की अराधना कर लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: श्रद्धालुओं ने शैलपुत्री की अराधना कर लिया आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 19 Mar 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिरों में सुबह से ही लगी रही श्रद्धालुओं की भीड़, देवी मां के जयकारों से गुंजायमान रहे मंदिर प्रक्षेत्र
कोटद्वार/दुगड्डा। नगर और आसपास के पर्वतीय क्षेत्र में चैत्र नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की आराधना की। लोगों ने व्रत रखा और अपने घरों में कलश की स्थापना की और हरियाली बोई। सुबह से ही देवी मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया और दिन भर घंटे घड़ियालों व देवी मां के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान रहे।
प्राचीन सिद्धपीठ सुखरो देवी मंदिर में मंदिर समिति की ओर से क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए पंडित राकेश चंद्र लखेड़ा के सानिध्य में मां दुर्गा के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष राजाराम अणथ्वाल, उपाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, सचिव विजय ध्यानी, सहसचिव वीरेंद्र सिंह रावत, लेखा निरीक्षक विपिन बड़थ्वाल, कोषाध्यक्ष सत्यप्रकाश भारद्वाज, सदस्य रविंद्र चौहान, मोहित बलूनी, मनोज द्विवेदी, अर्जुन सिंह रावत समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इसके अलावा सिद्धबली मंदिर, संतोषी माता मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर समेत नगर के अन्य मंदिरों में भी सुबह से दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।
उधर, कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग पर स्थित दुर्गा देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। जिला बिजनौर समेत बाहरी क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना कर मन्नत मांगी। मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए दुगड्डा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक केडी शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
Trending Videos