सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Base Hospital Gets Permanent Orthopedic Specialist

Kotdwar News: बेस अस्पताल को मिले स्थायी अस्थि रोग विशेषज्ञ

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 19 Mar 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
Base Hospital Gets Permanent Orthopedic Specialist
विज्ञापन
हाल ही में बढ़ी है दो अस्थि विशेषज्ञों की संविदा अवधि, लग सकता है किसी एक पर ब्रेक
Trending Videos

कोटद्वार। राजकीय बेस अस्पताल के अस्थि विभाग में अब स्थायी विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती होगी। ऐसे में किसी एक संविदा विशेषज्ञ की संविदा पर विराम लग सकता है। वहीं, अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल अफसरों की कमी अभी भी बनी हुई है। विशेषज्ञ चिकित्सकों को इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर लगाना पड़ रहा है।
राजकीय बेस अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से अब काफी हद तक निजात मिल चुकी है। अब प्रत्येक ओपीडी में दो-दो चिकित्सक कार्यरत हैं लेकिन अब अस्थि विभाग में तीन विशेषज्ञ चिकित्सक होंगे। दरअसल स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से बेस अस्पताल में एक और अस्थि विशेषज्ञ की तैनाती के निर्देश जारी किए गए हैं। इस बाबत अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय सिंह ने बताया कि पिथौरागढ़ के गंगोलीघाट से अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय डालाकोटी को बेस अस्पताल कोटद्वार भेजा जा रहा है। आगामी दो-तीन दिन में ही विशेषज्ञ के ज्वाइन कर लेने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इमरजेंसी मेडिकल अफसर (ईएमओ) की कमी अब भी पूरी नहीं हो सकी है। इमरजेंसी वार्ड में केवल चार ईएमओ ही हैं। आपातकालीन चिकित्सीय सेवाओं को निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए अक्सर विशेषज्ञ चिकित्सकों को भी इमरजेंसी वार्ड में लगाना पड़ रहा है।

- एक मार्च को ही बढ़ी है संविदा अवधि
बेस अस्पताल के अस्थि विभाग में दो अस्थि रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अभिषेक जैन एवं डॉ. वीसी काला तैनात हैं। इन दोनों की ही संविदा अवधि में एक मार्च 2026 को ही इजाफा हुआ है। अब अस्पताल में स्थायी अस्थि रोग विशेषज्ञ के पहुंचने से किसी एक की संविदा पर ब्रेक लगने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed