{"_id":"6a4cdbd8ee3d18ec2c0e999a","slug":"three-boxers-from-kotdwar-brought-laurels-to-the-nation-parth-selected-for-sports-college-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-124883-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: कोटद्वार के तीन मुक्केबाजों ने बढ़ाया मान, पार्थ का स्पोर्ट्स कॉलेज में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: कोटद्वार के तीन मुक्केबाजों ने बढ़ाया मान, पार्थ का स्पोर्ट्स कॉलेज में चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार के होनहार मुक्केबाज पार्थ चौधरी का चयन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून के लिए हुआ है। वहीं, स्टेडियम के दो अन्य मुक्केबाजों मयंक काला और उत्सव नेगी ने प्रोफेशनल बॉक्सिंग में नॉकआउट जीत दर्ज कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
स्टेडियम इंचार्ज एवं बॉक्सिंग कोच श्याम सिंह डांगी ने बताया कि पार्थ चौधरी पिछले दो वर्षों से स्पोर्ट्स स्टेडियम में नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का ही परिणाम है कि उसका चयन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए हुआ है। उन्होंने कहा कि पार्थ की सफलता अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
उन्होंने बताया कि कोटद्वार के मुक्केबाज मयंक काला ने अपने प्रोफेशनल बॉक्सिंग डेब्यू मुकाबले में 63.5 से 66.5 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिद्वंद्वी को नॉकआउट (केओ) कर शानदार जीत दर्ज की। वहीं, उत्सव नेगी ने 69 से 72.6 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले में पहले ही राउंड में प्रतिद्वंद्वी को नॉकआउट कर प्रभावशाली जीत हासिल की।
विज्ञापन
यह प्रतियोगिता 4 जुलाई को देहरादून के सहस्त्रधारा रोड स्थित सिद्धार्थ लॉ कॉलेज में आयोजित हुई थी। इस अवसर पर बॉक्सिंग कोच खुशबू, वरिष्ठ सहायक शिवम रावत, जिला क्रीड़ाधिकारी प्रदीप कुमार, स्टेडियम के प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने पार्थ चौधरी, मयंक काला और उत्सव नेगी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने विश्वास जताया कि ये खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तराखंड और देश का नाम रोशन करेंगे।