सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Three boxers from Kotdwar will participate in the National Boxing Championship

Kotdwar News: राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियशिप में कोटद्वार के तीन मुक्केबाज करेंगे प्रतिभाग

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 22 Mar 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
Three boxers from Kotdwar will participate in the National Boxing Championship
विज्ञापन
कोटद्वार। सातवीं जूनियर बालक/बालिका राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कोटद्वार के चार बॉक्सर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता चार से 11 अप्रैल तक महाराष्ट्र के नागपुर में खेली जाएगी।
Trending Videos

स्टेडियम इंचार्ज और बॉक्सिंग कोच श्याम सिंह डांगी ने बताया कि जूनियर बालक/बालिका राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड राज्य का चयन ट्रायल शनिवार को रुद्रपुर उधम सिंह नगर में आयोजित हुआ। इस चयन ट्रायल में कोटद्वार के प्रत्यूष डोभाल ने 57 से 60 किग्रा भार वर्ग में, राज सिंह ने 60 से 63 किग्रा. भार वर्ग में और अभय धामी ने 63 से 66 किग्रा. भार वर्ग में नेशनल के लिए अपना स्थान पक्का किया। इस चयन ट्रायल में मयंक पंत, अंश बेदवाल, कृष्णा, शालनी, युवराज आर्या ने भी प्रतिभाग किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह रावत, वरिष्ठ सहायक शिवम सिंह रावत, स्टेडियम के सभी कोचों और खेल प्रेमियों ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए चयनित खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed