फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Traders' association protests against rising monkey attacks.

Kotdwar News: बंदरों के बढ़ते हमलों से परेशान व्यापार मंडल का प्रदर्शन

Wed, 15 Jul 2026 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 15 Jul 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Traders' association protests against rising monkey attacks.
छावनी कार्यालय के सामने की नारेबाजी, अव्यवस्था के लिए छावनी परिषद को बताया जिम्मेदार
विज्ञापन

लैंसडौन। लैंसडौन छावनी में बंदरों के उत्पात और बढ़ते हमलों से परेशान लोगों ने व्यापार मंडल के नेतृत्व में छावनी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। लोगों ने छावनी परिषद को समस्या के लिए जिम्मेदार ठहराया। लोगों ने कहा कि उन्होंने पूर्व में भी छावनी के मुख्य अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या के निराकरण की मांग की थी लेकिन समस्या जस की तस बनी है।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बंदरों के हमलों में डेढ़ माह के भीतर छह लोग घायल हो चुके हैं। इसके अलावा बंदर लोगों के घरेलू सामान को भी लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्थिति यह है कि लोगों का अब घर से बाहर मुश्किल हो गया है। बच्चों का तो खेलना ही बंद हो गया है और वो घरों में ही कैद होकर रह गए हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, संरक्षक गंभीर रावत, उपाध्यक्ष रोशन शाह, कोषाध्यक्ष राजेश्वर गुप्ता, राजेंद्र बिष्ट, सुरेंद्र अग्रवाल, संजय वर्मा आदि शामिल रहे। धरना-प्रदर्शन को बरस्वार गांव के पूर्व उप प्रधान महेंद्र असवाल ने अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
फोटो समाचार
जारी
कुलदीप खंडेलवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed