फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Two domestic gas cylinders seized.

Kotdwar News: दो घरेलू गैस सिलिंडर जब्त

Tue, 28 Jul 2026 07:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 28 Jul 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Two domestic gas cylinders seized.
फोटो
विज्ञापन

कोटद्वार। जिलाधिकारी के निर्देश पर नियंत्रक विधि माप विज्ञान विभाग, पुलिस और पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को नगर के झंडाचौक और पटेल मार्ग क्षेत्र में होटलों व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इस दौरान दो प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलिंडर का व्यावसायिक उपयोग मिलने पर दोनों सिलिंडर जब्त कर लिए गए।

नियंत्रक विधि माप विज्ञान विभाग के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप रावत ने बताया कि जांच के दौरान दो व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग नियमों के विपरीत मिला। इसलिए दोनों सिलिंडर जब्त कर लिए गए। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर एक दुकान में घरेलू गैस सिलिंडर से अवैध रिफिलिंग किए जाने की सूचना थी। टीम को शिकायत में बताई गई दुकान नहीं मिल सकी। टीम में पूर्ति निरीक्षक करन क्षेत्री, एएसआई जयपाल सिंह, पूर्ति विभाग की संजना बिष्ट और मुकेश कुमार, नियंत्रक विधि माप विज्ञान विभाग के उमेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed