सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Villagers raised the demand for repair of the alternative route of Gumkhal-Satpuli.

Kotdwar News: ग्रामीणों ने उठाई गुमखाल-सतपुली के वैकल्पिक मार्ग की मरम्मत की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 12 Feb 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
Villagers raised the demand for repair of the alternative route of Gumkhal-Satpuli.
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री को ग्रामीणों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने लिखा पत्र
Trending Videos

कहा, समस्या से बड़ी आबादी हो रही प्रभावित
सतपुली। ग्रामीणों ने विकासखंड जयहरीखाल के तहत सतपुली-मैंदोली-जयहरीखाल मोटर मार्ग की मरम्मत और रखरखाव की मांग की है। दरअसल सतपुली-गुमखाल हाईवे लगातार अवरुद्ध रहने से ग्रामीणों को आवागमन में समस्या होने के साथ साथ दुर्घटना का भी डर बना रहता है।
सतपुली-गुमखाल हाईवे के वैकल्पिक मार्ग सतपुली-मैंदोली-जयहरीखाल मोटर मार्ग की हालत बरसात के बाद काफी खराब है जिससे छोटे-बड़े व भारी वाहन मार्ग से होकर नहीं गुजर पा रहे हैं। वहीं कई स्थानों पर खतरनाक और संकरे मोड़ होने के कारण दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज को ज्ञापन भेजा है। इसमें उनका कहना है कि एनएच 534 से सतपुली से जयहरीखाल की दूरी 25 किमी है जबकि सतपुली से वाया मैंदोली जयहरीखाल की दूरी महज 16 किमी ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि रखरखाव के अभाव में प्रांतीय खंड लोनिवि लैंसडौन के सतपुली-मैंदोली-जयहरीखाल मोटर मार्ग की हालत बेहद बदहाल है। मार्ग की दयनीय स्थिति के कारण अधिकांश ग्रामीणों को एनएच 534 से होकर जयहरीखाल, लैंसडौन और कोटद्वार जाना पड़ता है। इसमें उनका समय और धन दोनों बर्बाद होते हैं। मार्ग का डामरीकरण एवं सुधारीकरण होने से जनपद की एक बड़ी आबादी को गुमखाल-सतपुली हाईवे अवरुद्ध रहने पर वैकल्पिक मोटर मार्ग का बेहतर लाभ मिलेगा।
क्षेत्रवासियों ने वैकल्पिक मोटर मार्ग को यातायात के लिए सुगम बनाने की अपील लोनिवि मंत्री से की है। ज्ञापन में पूर्व ग्राम प्रधान गढ़कोट नरेंद्र रावत, पूर्व प्रधान मदन पंवार, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य किरन रौतेला, मनीष रौतेला, जगदीश रौतेला, महावीर सिंह रावत आदि ने आमजन की विकट समस्या से अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed