सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Villagers Risking Their Lives While Traveling on the Satpuli-Chai Route

Kotdwar News: सतपुली-चाई मार्ग पर जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे ग्रामीण

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 25 Apr 2026 03:41 PM IST
विज्ञापन
Villagers Risking Their Lives While Traveling on the Satpuli-Chai Route
विज्ञापन
बदहाल सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण की अब लोनिवि मंत्री से की गई मांग
Trending Videos

सतपुली। जयहरीखाल विकासखंड के सतपुली-भिताड़ा-चाई मोटर मार्ग पर भिताड़ा पुल से चाई गांव तक मोटर मार्ग की हालत काफी बदहाल है। कई जगह संकरी सड़क पर गड्ढे होने से राहगीर जान जोखिम में डालकर आवागमन को मजबूर हैं। मार्ग पर भिताड़ा पुल के पास मोटर मार्ग का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर बेहद संकरा होने से दुर्घटना का अंदेशा बना है। ग्रामीण काफी समय से मोटर मार्ग के डामरीकरण और सुधारीकरण की मांग कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने लोनिवि मंत्री को ज्ञापन भेजकर बताया कि भिताड़ा पुल से एक किमी आगे तक के पैच पर अत्यधिक चढ़ाई के कारण मार्ग इस स्थान पर काफी संवेदनशील और खतरनाक हो चुका है। इस पैच के निरीक्षण में एआरटीओ कोटद्वार ने लोनिवि के अधिकारियों एक वर्ष पूर्व सुधारीकरण के निर्देश दिए थे लेकिन दो वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अभी तक मोटर मार्ग का सुधारीकरण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मोटर मार्ग के पैच की बदहाल हालत को देखते हुए तत्काल सुधारीकरण एवं डामरीकरण की मांग लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज से की है। ग्राम प्रधान गढ़कोट नरेंद्र रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य किमार किरण रौतेला, ग्राम प्रधान कांडा सुरेश चंद्र, सोनी ध्यानी, मनीष रौतेला, मदन पंवार, मुकेश बिष्ट आदि ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

जयहरीखाल-भिताड़ा-चाई तक 18.5 किमी सड़क पीएमजीएसवाई को हस्तांतरित करने की कार्यवाही गतिमान है। हस्तांतरित होने के बाद पीएमजीएसवाई से ही मार्ग की मरम्मत और सुधारीकरण होगा।
-मनोज नौगांई, जेई, लोनिवि लैंसडौन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed