{"_id":"69ef537865f29914ea0d40cb","slug":"the-luthapur-balaganj-link-road-is-in-a-dilapidated-condition-affecting-hundreds-of-families-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-123293-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: लूथापुर-बालागंज संपर्क मार्ग बदहाल, सैकड़ों परिवार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: लूथापुर-बालागंज संपर्क मार्ग बदहाल, सैकड़ों परिवार प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 27 Apr 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
वार्ड 33 हल्दूखाता में बदहाल पड़ा लूथापुर-बालागंज संपर्क मार्ग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
(अभियान)
कण्वघाटी/कोटद्वार। भाबर के वार्ड-33 हल्दूखाता में करीब दो किलोमीटर लंबा लूथापुर-बालागंज संपर्क मार्ग पूरी तरह से बदहाल स्थिति में है। सड़क पर गड्ढों से स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और आमजन को आवागमन में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने शीघ्र इस सड़क के निर्माण की मांग की है।
पार्षद जेपी बहुखंडी, पूर्व पार्षद शैलेश शैलेंद्र, गौरव कुमार, संदीप कुमार, अनिल कुमार, रोहित सिंह, अजीत कुमार, बॉबी, सुनीता देवी, कल्पना देवी का कहना है कि सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इस पर बने बड़े-बड़े गड्ढों से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस मार्ग से रोजाना सिडकुल और जशोधरपुर में कार्यरत कर्मचारी भी गुजरते हैं। बताया कि इस संबंध में लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जनप्रतिनिधियों की ओर से सड़क को ठीक कराने का आश्वासन तो दिया गया लेकिन धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय निवासी शुभम कुमार ने बताया कि लोनिवि इस मार्ग की सुध नहीं ले रहा है। क्षेत्र में अन्य संपर्क मार्गों का निर्माण कार्य चल रहा है लेकिन इस महत्वपूर्ण मार्ग को नजरअंदाज किया जा रहा है। लोगों में लोनिवि के प्रति गहरा आक्रोश है।
.
.
लूथापुर बालागंज संपर्क मार्ग के डामरीकरण का प्रस्ताव शासन में भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
-निर्भय सिंह, ईई लोनिवि दुगड्डा
.
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X