{"_id":"69ef57c74ae805e1680d2ea7","slug":"kotwali-police-have-arrested-a-cyber-fraud-suspect-in-lucknow-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-123295-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: साइबर ठगी के आरोपी को लखनऊ से किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: साइबर ठगी के आरोपी को लखनऊ से किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 27 Apr 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- कम निवेश में अधिक मुनाफे का दिया लालच
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने साइबर ठगी के आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर फर्जी लिंक भेजकर स्थानीय महिला से 1.24 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया है। कोतवाल प्रदीप नेगी ने बताया कि कोटद्वार निवासी अंजलि बुड़ाकोटी ने मामले में कोतवाली कोटद्वार में छह नवंबर, 2025 को एक शिकायती पत्र दिया। उन्होंने कहा था कि उनके फोन पर अज्ञात नंबर से कॉल कर एक व्यक्ति ने कम पैसे लगाकर अधिक धनराशि देने का लालच दिया व उन्हें एक लिंक भेजा। जिस पर उन्होंने विभिन्न खातों में कुल 1,24,000 रुपये भेज दिए। कोतवाल ने बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया व एसएसपी के निर्देश पर उनके नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं सर्विलांस की मदद से आरोपी का पता लगाया। पुलिस ने आरोपी संजू पटेल निवासी कश्मीरी बाग, मलपुर दुबग्गा, थाना ठाकुरगंज, लखनऊ को लखनऊ से ही गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X