सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Woman injured after being struck by a tree felled by a storm.

Kotdwar News: आंधी से गिरे पेड़ की चपेट में आने से महिला घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 04 May 2026 04:22 PM IST
विज्ञापन
Woman injured after being struck by a tree felled by a storm.
विज्ञापन
दुगड्डा। रिखणीखाल ब्लॉक के दलमोटा गांव निवासी एक महिला आंधी में गिरे पेड़ की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। रिखणीखाल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेस अस्पताल कोटद्वार लाया गया। चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर एम्स रेफर कर दिया है।
Trending Videos

राजस्व निरीक्षक ओम प्रकाश भट्टगाईं ने बताया कि रिखणीखाल ब्लॉक के तहत दलमोटा गांव निवासी सोनी ध्यानी (36) पत्नी त्रिलोक चंद्र ध्यानी रविवार सुबह गांव की अन्य महिलाओं के साथ बकरियां चराने के लिए जंगल गई थी। इस दौरान आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए सोनी एक पेड़ के नीचे खड़ी हो गई लेकिन आंधी के कारण पेड़ जड़ से उखड़ गया और उसकी एक टहनी उसके सिर पर लग गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल ले गए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कोटद्वार बेस अस्पताल रेफर कर दिया। ईएनटी चिकित्सक की सलाह पर सोनी को हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed