फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Woman suffers from chest pain, hospital found locked

Kotdwar News: सीने में दर्द से तड़पती रही महिला, अस्पताल में लटका मिला ताला

Tue, 07 Jul 2026 06:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
Woman suffers from chest pain, hospital found locked
थलीसैंण। विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्र में चौंडा गांव निवासी एक महिला की मंगलवार को तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां अस्पताल पर ताला लटका हुआ मिला। सीएमओ ने मामले की जांच के साथ ही अस्पताल के चिकित्सक व फार्मासिस्ट के वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दरअसल चौथान पट्टी के चौंडा गांव निवासी नंदुली देवी (46) को मंगलवार सुबह से ही सीने में दर्द की शिकायत हुई। दर्द बढ़ता देख परिजन उन्हें करीब 10.30 बजे पीएचसी उफरैंखाल उपचार के लिए ले गए लेकिन अस्पताल बंद मिला और मरीज फर्श पर लेटकर दर्द से तड़पती रही। इस पर परिजन उन्हें प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हायर सेंटर ले जाने की बात कही। मजबूरी में परिजनों को निजी वाहन कर उफरैंखाल से करीब 150 किमी दूर रामनगर की दौड़ लगानी पड़ी। पति जगतराम ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के चलते मरीज को समय से उपचार नहीं मिल पाया। बताया कि गांव के पास ही अस्पताल होने के बाद भी ग्रामीणों को आए दिन रामनगर और काशीपुर की दौड़ लगानी पड़ती है। बताया कि पत्नी की हालत में फिलहाल सुधार है। वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने एमओआईसी थलीसैंण को जांच के आदेश दिए हैं। जबकि उफरैंखाल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. शशांक शेखर और फार्मासिस्ट राकेश कुमार के वेतन आहरण पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. शुक्ला ने बताया कि चिकित्सक का तबादला हो चुका है और रिलीव होने के लिए दफ्तर आए हुए थे, लेकिन मामले के बाद उनका तबादला निरस्त करते हुए यथावत रखा गया है। बताया कि अस्पताल में वार्डबॉय और सफाई कर्मी भी नहीं हैं। पूरा अस्पताल दो कर्मचारियों के भरोसे चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed