सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Women honored for their outstanding work in various fields

Kotdwar News: विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 08 Mar 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
Women honored for their outstanding work in various fields
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न संगठनों की ओर से आयोजित हुए विशेष कार्यक्रम
Trending Videos

कोटद्वार। क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न संगठनों की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
सिमलचौड़ स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में महानगर कांग्रेस की ओर से आयोजित समारोह का उद्घाटन पूर्व मेयर हेमलता नेगी व पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने किया। महिला संगठनों एवं बच्चियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। संजय मित्तल, बीना नेगी, गीता सिंह, आशा कंडारी, साबर सिंह नेगी, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रवीन रावत, सुदर्शन रावत, हेमचंद पंवार, बलबीर सिंह रावत, बृजपाल सिंह नेगी, सुधा असवाल, राजा आर्य, पार्षद सूरज कांति, मानसेर सिंह सैनी आदि मौजूद रहे। संचालन पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता नेगी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन बीईओ दुगड्डा वर्षा भारद्वाज व संस्था के अध्यक्ष अजयपाल सिंह रावत ने किया। उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए विभिन्न स्कूलों की 46 शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। सोसाइटी की उपाध्यक्ष रेणुका गुसाईं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष करुणेश कुकरेती, कोषाध्यक्ष गणेश ध्यानी, कार्यकारिणी सदस्य वरुण भदूला, रेखा गौड़, उषा रावत, संगीता कंडारी, दीपक उनियाल, अंजू कुकरेती, मीनाक्षी नैथानी आदि मौजूद रहे। संचालन सचिव चंद्रशेखर ने किया।
पब्लिक इंटर कॉलेज सुरखेत में कार्यक्रम में छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ ही समाजसेवी सुनीता कोटनाला के सहयोग से उन्हें सेनेटरी नैपकिन वितरित किए गए। मुख्य अतिथि प्रांतीय रक्षक दल की आरक्षी, महिला मंगल दल धरासू की अध्यक्ष मंजू नेगी, प्रधानाचार्य एवं एनएसएस गढ़वाल मंडल के कार्यक्रम समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी ने विचार रखे। वर्ष 2026 के अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम अधिकार, न्याय और कार्रवाई के प्रति जागरूकता का आह्वान किया गया। मंजू नेगी ने छात्राओं को बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या, यौन उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट, गुड टच व बैड टच आदि के प्रति जागरूक किया।

कई महिलाओं को किया सम्मानित
बैजरो। बीरोंखाल के तीलू रौतेली ब्लाॅक सभागार में आयोजित समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में जया कुकरेती, कविता, लखी रावत, निशा बड़थ्वाल, पूनम पटवाल, अंजू पुरोहित, भोजनमाता में अमृता देवी, शशि देवी, सुरेशी देवी, स्वयं सहायता समूह में दीवा स्वयं सहायता समूह जिवई, जय भैरव स्वयं सहायता समूह बंगार की महिलाओं को सम्मानित किया गया। बाल विकास विभाग की कार्यकर्ता कविता देवी, महेश्वरी देवी, पुष्पा देवी, महिला स्वरोजगार के क्षेत्र में विनोदा देवी, कमला देवी, अंजू देवी, गुड्डी देवी, मंगला देवी, ज्योति देवी, पूनम रावत, दीप्ति कंडारी, निकिता देवी, धनेश्वरी देवी, सुनीता देवी, साधना देवी, ललिता देवी को सम्मानित किया। ब्लाॅक प्रमुख नेहा नेगी ने कहा कि आज की महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं। निवर्तमान ब्लाॅक प्रमुख राजेश कंडारी का सहयोग रहा। ज्येष्ठ उप प्रमुख कुलदीप नेगी, विष्णु रावत, प्रद्युमन कंडारी उपस्थित रहे। संचालन सूर्यकांत बडोनी ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed