सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Women took out Kalash Yatra to Kalinka Temple

Kotdwar News: महिलाओं ने निकाली कालिंका मंदिर तक कलश यात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 17 Feb 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Women took out Kalash Yatra to Kalinka Temple
विज्ञापन
धुमाकोट/कोटद्वार। विकासखंड नैनीडांडा के तहत अदालीखाल में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें धर्म और राजनीति के अलावा सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए।
Trending Videos

मंगलवार को आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन की शुरुआत से पहले क्षेत्रीय महिला मंगल दल की महिलाओं की ओर से अदालीखाल से कालिंका मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद शुरू हुए सम्मेलन में मुख्य अतिथि हरिद्वार से आए महामंडलेश्वर ललिता नंद महाराज ने हिंदू चेतना पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक महंत दिलीप रावत, जिला पंचायत सदस्य मुन्नी ध्यानी, ब्लॉक प्रमुख प्रकीर्ण नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख रेखा रावत, ललित पटवाल, समाज सेवी सत्यपाल सिंह रावत ने भी विचार व्यक्त किए। महिलाओं व बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डॉ. सोहन सिंह रावत के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में शिशुपाल सिंह कंडारी, मनीष पटवाल शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed