{"_id":"6a32f8f298ed3d88b30e41b7","slug":"10-trap-cameras-will-track-the-poachers-movements-nainital-news-c-418-1-ntl1004-7678-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: शिकारी की हरकतों का पता लगाएंगे 10 ट्रैप कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: शिकारी की हरकतों का पता लगाएंगे 10 ट्रैप कैमरे
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर वन प्रभाग के कोटा रेंज स्थित ग्राम चौपड़ा में महिला पर तेंदुए के हमले के बाद विभाग ने घटनास्थल के आसपास 10 कैमरा ट्रैप लगाए हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर पिंजरा लगाने की अनुमति भी मांगी गई है।
बीते दिनों कोटा रेंज स्थित ग्राम चौपड़ा निवासी उमा देवी (42) पत्नी भुवन चंद महिलाओं के साथ घर से करीब 20 दूर टंकी से पानी भरने गईं थीं। इसी बीच झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने अचानक उमा पर हमला कर दिया। हादसे के बाद महिला को रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक इलाज के बाद परिजनों ने महिला को रामनगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया ने बताया कि महिला अब खतरे से बाहर है। पहले महिला पर हमला करने वाले वन्यजीव को बाघ बताया जा रहा था लेकिन घटनास्थल के आसपास तेंदुए की मूवमेंट मिली है। इसे देखते हुए घटनास्थल के आसपास 10 कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। पिंजरा लगाने के लिए उच्चाधिकारियों से अनुमति मांगी गई है।