सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   SDM halts police construction work after three-hour traffic jam.

Nainital News: तीन घंटे जाम के बाद एसडीएम ने रुकवाया पुलिस निर्माण कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 18 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
SDM halts police construction work after three-hour traffic jam.
विज्ञापन
रामनगर। पंपापुरी क्षेत्र के पास स्थित एनएच 309 पर बुधवार सुबह स्थानीय प्रशासन और एनएच के अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी का खामियाजा आम जनता और पर्यटकों को भुगतना पड़ा। पर्यटन सीजन के दौरान कुमाऊं-गढ़वाल को जाने वाले एकमात्र रास्ते पर एनएच के अधिकारियों ने दिन में ही पुलिया का निर्माण कार्य शुरू कर दिया। इससे रोड पर करीब तीन घंटे तक पांच किमी लंबा जाम लग गया। सूचना पर एसडीएम ने पुलिया निर्माण कार्य रुकवाकर यातायात सुचारु करवाया।


पंपापुरी क्षेत्र के पास एनएच 309 पर स्थित एक पुरानी पुलिया के कारण मानसून के दौरान बरसात का पानी और भारी पत्थर बहकर स्थानीय लोगों के घरों तक पहुंच जाते हैं। स्थानीय लोग इस पुलिया के निर्माण की मांग कर रहे थे। इस पर एनएच की ओर से यहां नई और बेहतर पुलिया का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया। जनता की मांग पर बुधवार को एनएच ने काम तो शुरू किया लेकिन इसके लिए गलत समय चुना गया। बुधवार सुबह 11 बजे एनएच के अधिकारियों ने पर्यटन सीजन को अनदेखा कर सड़क के आधे से अधिक हिस्से को खोदकर पुलिया का काम शुरू कर दिया। रास्ता बेहद संकरा होने के कारण देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास करने लगी लेकिन कुछ देर बाद स्थिति काबू से बाहर हो गई। सूचना एसडीएम गोपाल सिंह चौहान तक पहुंची तो उन्होंने तत्काल ही पुलिया का काम रुकवाते हुए निर्माण स्थल समतल करवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पर्यटन सीजन को देखते हुए कार्य को एसडीएम के निर्देश पर रोक दिया है। इस मार्ग पर वाहनों का दबाव कम होने के बाद ही पुलिया का कार्य शुरू किया जाएगा।
- कपिल कुमार, एई, एनएच।


संबंधित विभाग को रात्रि के समय कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद दिन में कार्य कराया गया। निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है। खोदी गई पुलिया को पाटकर यातायात सुचारु कर दिया गया है।
विज्ञापन

- गोपाल सिंह चौहान, एसडीएम, रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed