सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Shyam Lal College (Delhi) and SAI Lucknow emerge victorious.

Nainital News: श्याम लाल कॉलेज दिल्ली और साई लखनऊ विजयी

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 18 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Shyam Lal College (Delhi) and SAI Lucknow emerge victorious.
विज्ञापन
नैनीताल। डीएसए और अमर उजाला के संयुक्त आयोजन में खेली जा रही 100वीं अखिल भारतीय हॉकी ट्रेड्स कप प्रतियोगिता में बुधवार को कड़े मुकाबले देखने को मिले। श्याम लाल कॉलेज (दिल्ली) और साई लखनऊ ने शानदार खेल दिखाते हुए अपने-अपने विरोधियों को 2-0 के समान अंतर से शिकस्त दी।


दिन का पहला मुकाबला श्याम लाल कॉलेज, डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजुकेशन दिल्ली और मिठ्ठापुर हॉकी क्लब जालंधर के बीच खेला गया। इस मैच में दिल्ली की टीम ने शुरुआती मिनट से ही दबदबा बनाए रखा और जालंधर को संभलने का कोई मौका नहीं दिया। श्याम लाल कॉलेज की ओर से पहला गोल जर्सी नंबर 14 ललित ने किया। कुछ ही देर बाद नंदू ने दूसरा गोल कर टीम की जीत 2-0 से पक्की कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे रोमांचक मुकाबले में साई लखनऊ का सामना यंग मैन हॉकी क्लब रामपुर से हुआ। दोनों टीमों के बीच शुरुआत में कांटे की टक्कर देखने को मिली। हालांकि तीसरे क्वार्टर में साई लखनऊ ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए रामपुर की रक्षापंक्ति को पूरी तरह भेद दिया। लखनऊ की तरफ से ललित और दीपक फर्त्याल ने एक-एक शानदार गोल कर अपनी टीम को 2-0 से निर्णायक जीत दिलाई। दोनों ही मैचों में अंपायरिंग की कमान महेश्वर नेगी, गुरबाज सिंह, मोहित रावत और अमन वर्मा ने संभाली। मैदान पर चल रहे रोमांच का आंखों देखा हाल कमेंटेटर नवीन पांडे और हर्षित अधिकारी ने सुनाया। इस मौके पर डीएसए महासचिव मनोज जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेंद्र बर्गली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed